बागेश्वर। ऐतिहासिक झूलापुल की मरम्मत के लिए सर्वे का काम जारी है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने बुधवार को भी पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुल के ऊंचाई वाले हिस्सों का हाईड्रोलिक मशीन की सहायता से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की टीम पुल की सर्वे करने के बाद एक-दो दिन में दिल्ली लौटेगी। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई धन सिंह कुटियाल ने बताया कि सीआरआरआई सर्वे के बाद मरम्मत पर रिपोर्ट भेजेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुल की मरम्मत की कार्यवाही होगी। संवाद