फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार युवाओं ने की मारपीट, धारदार हथियार से तीन को किया घायल

विज्ञापन
बागेश्वर में मारपीट के दौरान घायल हुए शिवम और सुमित। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कुछ युवाओं ने दिवाली के दिन नगर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। घटना में दो युवाओं के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना से आक्रोशित व्यापारियों और नगरवासियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ बलवा अधिनियम में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को दुग बाजार में चहल-पहल के बीच कुछ युवा हुड़दंग मचा रहे थे। वह बीच रास्ते पर खड़े होकर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। इसी दौरान नुमाइशखेत निवासी व्यापारी शिवम साह (30) पुत्र सुरेश साह और सुमित दुबे (30) पुत्र निर्मल कुमार दोपहिया वाहन में वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हंगामा कर रहे युवाओं से रास्ते से हटने को कहा तो युवकों की टोली गालीगलौज और अभद्रता पर उतर आई। जिसका विरोध करने पर उन युवकों ने दोपहिया सवार दोनों युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवकों की टोली ने दोनों युवाओं के सिर पर गंभीर हमला कर दिया। आसपास के व्यापारियों ने तत्काल मारपीट कर रहे युवाओं से पिट रहे युवाओं को छुड़ाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिन दहाड़े अराजकता और मारपीट से बौखलाए व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। व्यापारी घायल युवकों को लेकर कोतवाली पहुंचे और तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि उत्पाती युवकों ने इससे पूर्व एक बेकरी संचालक को भी मारपीट कर घायल किया है। कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि पीड़ित व्यापारियों ने कुछ युवकों के नाम दिए हैं। जिसके आधार पर दस लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 324, 504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर का माहौल हो रहा है खराब
बागेश्वर। नगर में बढ़ रही अराजकता से व्यापारियों में गुस्सा है। कोतवाली का घेराव करने के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर का माहौल लगातार खराब हो रहा है। जिस तरह से दिनदहाड़े बाजार में व्यापारी युवाओं से मारपीट की गई है, उससे अराजक तत्वों के बुलंद हौसलों का पता चलता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाकर बाजार में शांति व्यवस्था कायम करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
कोट
नगर में त्योहारों के सीजन में नशेड़ियों और अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाएगी। मारपीट के मामले में कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस मामले में तेजी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर।

बागेश्वर में युवाओं से मारपीट की घटना के विरोध में कोतवाली का घेराव करते व्यापारी। संवाद न्यूज ए?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें