उत्तरायणी मेले में प्रस्तुति देने के लिए अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत जीआईसी मंडलसेरा के विद्यार?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को जीआईसी मंडलसेरा में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रधानाचार्य निरंजन चौधरी, शिक्षक मुकुल भाकुनी, खुशाल सिंह मर्तोलिया, मोहन धामी, विनोद टम्टा, कमलेश ने झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए अमर उजाला और नगर पालिका की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके तहत छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी सौंपी गई। इनमें ज्योति थापा, अनीता रौतेला, बबीता धपोला, संजना, सचिन कुमार आदि शामिल थे। ब्यूरो