बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्राथमिक और जूनियर वर्ग की दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर प्राथमिक वर्ग के खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए।
शुक्रवार को आयोजित बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सीआरसी फल्यांटी विजेता, सीआरसी रवाईखाल उपविजेता रही। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में हिमांशु और बालिका वर्ग में अंजलि ने पहला स्थान पाया। मानचित्र में तनुजा, हिंदी सुलेख में तनुजा, अंग्रेजी सुलेख में ममता पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में बबली और हेमंत चौबे क्रमश: बालिका और बालक वर्ग में अव्वल रहे। संचालन भारतेंदु पंत और राजेंद्र भैसोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मनोज ड्याराकोटी, दीवान सिंह धामी, राजेंद्र राठौर, आनंद जनौटी, भूपेंद्र नाथ, देवेंद्र कोरंगा, किरन पंत, उर्मिला महाराना, पुष्पा रावत, तारा सिंह सोरागी, कौस्तुभानंद जोशी, पूनम मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद