ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के 70 छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण के तहत ग्वालदम को रवाना हुआ। प्रबंधक उमेश जोशी और प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का मानसिक स्तर ऊंचा उठाने और उनमें सकारात्मक जिज्ञासा पैदा करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यापिका किरन जोशी, रंजना जोशी, गिरीश कुमार, गरिमा पंत आदि उपस्थित थे।