अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश पाने को छात्र-छात्राओं के अब केवल तीन दिन शेष है। प्रवेश पंजीकरण के लिए 31 अगस्त तक ही समर्थ पोर्टल खुला रहेगा। विवि में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच सितंबर से पंजीकृत विद्यार्थियों को संबंधित संकायों में प्रवेश दिया जाएगा। विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करने की अपील की है। ताकि उन्हें प्रवेश लेने से वंचित न रहना पड़े।