फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विद्यार्थियों ने फूंका शासन-प्रशासन का पुतला

Sat, 10 Feb 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के तहसील गेट पर पुतला जलाते डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय की जमीन के सीमांकन और बाहरी अतिक्रमण को हटाने की मांग तेज होती जा रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश कोरंगा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तहसील गेट पर सरकार और प्रशासन का पुतला दहन कर जल्द मामले का हल निकालने की मांग की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि वर्ष 2014 में महाविद्यालय को जमीन मिल गई थी। बावजूद इसके अब तक सीमांकन नहीं हुआ है। अब कॉलेज की जमीन पर बाहरी संस्थाओं के निर्माण कार्य हो रहे हैं। शासन-प्रशासन से वार्ता के बावजूद जमीन का सीमांकन नहीं किया जा रहा है। कला संकाय का भवन भी सीमांकन के चलते अधर में लटक गया है। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक मामले का हल नहीं निकाल लिया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या, प्रेम दानू, पवन बिष्ट, विनोद कुमार, चांदनी, भगवत कुमार आदि मौजूद रहे।


कांडा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर। कांडा डिग्री कॉलेज की सड़क, पेयजल समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन




छात्रसंघ अध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने डीएम को बताया कि कॉलेज के लिए बनी सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है। दो किमी लंबी सड़क के एक किमी हिस्से में डामर नहीं होने से विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के पैदल मार्ग को दुरुस्त करवाने, कॉलेज में चहारदीवारी और गेट का निर्माण करवाने, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर लगवाने, पुस्तकालय में किताबों की संख्या बढ़ाने, कॉलेज में खेल सामग्री और विज्ञान की प्रयोगशाला में उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव काजल धपोला, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष अंजलि, कोषाध्यक्ष विशेष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें