फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राहुल शाही हेड बॉय, हिमांशी कपकोटी बनीं हेड गर्ल

Tue, 25 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में बालक और बालिका प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न कराया गया। राहुल शाही को विद्यालय के हेड बॉय और हिमांशी कपकोटी हेड गर्ल चुनीं गईं। चयनित प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रश्मि मटेला की देखरेख में विद्यालय प्रतिनिधियों का चयन किया गया। राजदीप दानू और गरिमा भट्ट को अनुशासन प्रतिनिधि, राहुल शाही और भावना शाही को खेलकूद प्रतिनिधि, योगेश उपाध्याय और रेणुका शाही को सांस्कृतिक क्रियाकलाप प्रतिनिधि चुना गया। प्रधानाचार्य मोहिनी पांडेय ने चयनित बालक और बालिका प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा। संचालन संजय जोशी ने किया। इस मौके पर कुंदन गढ़िया, विनोद कपकोटी, दीप तिवारी, सुरेश कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें