बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र और वर्तमान में जिले के परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल ने विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
परिवहन कर अधिकारी रावल ने जरूरतमंद प्रतिभाशाली कक्षा 11 के छात्र दीपक सिंह कुंवर को 2000, मोहित हरड़िया को 1500 और कक्षा सात की छात्रा नंदिनी को 1500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने और भविष्य में अच्छे कॅरिअर बनाने के लिए कहा।
प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि रावल ने 15 वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से एक छात्र के रूप में शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद भी वह विद्यालय से जुड़े हैं। शिक्षकों ने नेक कार्य के लिए रावल की सराहना की। इस मौके पर राजेश कुमार आगरी, हेम चंद्र जोशी, संजय कुमार टम्टा, जितेंद्र जोशी, गोविंद प्रकाश, गिरीश रावल, मनोज कांडपाल, आलम रामपाल, नीलम कार्की आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
अल्मोड़ा। दिव्यांगों के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि जिले के दिव्यांगों के राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे दिव्यांगजन जो किसी भी क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कला, संस्कृति, खेल आदि से जुड़े हों वे ऑनलाइन पोर्टल पर केंद्र सरकार की वेबसाइट www.disabilitvaffairs.gov.in और पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in/home/awardpedia पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।