फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आरके की हड़ताल से भूमि रजिस्ट्री और दाखिल कार्य बाधित

Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) संघ की जिला इकाई ने नौ सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आरके संघ के जिलाध्यक्ष देशदीपक वर्मा के आह्वान पर गरुड़ बागेश्वर, कपकोट, शामा, रीमा, कांडा आदि तहसीलों के आरके ने नौ सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए शासन, प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है लेकिन सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की है जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो संघ लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए कई बार आंदोलन कर चुका है। इसके बावजूद सरकार ने उनकी समस्याओं को नहीं सुलझाया है। उन्होंने बताया कि आरके के हड़ताल पर रहने के कारण बुधवार को तहसीलों में भूमि रजिस्ट्री और दाखिल खारिज का कार्य नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से संगठन की नौ सूत्री मांगों काे शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।



गरुड़ में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग

गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय गरुड़ में सब रजिस्ट्रार कार्यालय न होने से तहसील क्षेत्र के लोग 25 किमी दूर जिला मुख्यालय जाकर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए मजबूर हैं। इससे उनके समय और किराये की बर्बादी हो रही है। बार एसोसिएशन गरुड़, ग्राम प्रधान संगठन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सरकार से गरुड़ तहसील में सब रजिस्ट्रार खोलने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्रवासियों में गुस्सा है। बार एसोसिएशन के चंद्रशेखर कांडपाल, जेसी आर्य, गिरीश कोरंगा, आनंद गढ़िया, उमेश पांडे, हरीश भट्ट, नारायण सिंह आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से गरुड़ में सब रजिस्ट्रार कार्यालय शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें