अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने अपर उप निरीक्षक पद पंकज गौतम की पदोन्नति होने पर कंधे में स्टार लगाए। एसएसपी ने पंकज गौतम को अपर उप निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक दूर संचार उमाशंकर पांडे मौजूद रहे।