फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बालिका क्रिकेट में स्टेडियम ट्रेनीज जीती

Mon, 29 Jan 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बालिका क्रिकेट मैच के दौरान ​खिलाड़ी और अति​थि। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने मंडलसेरा को 49 रन से हराया। मंडलसेरा ने टॉस जीतकर स्टेडियम ट्रेनीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्टेडियम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिव्या दानू ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। मंडलसेरा की गेंदबाज पायल ने दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

मंडलसेरा की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर 72 रन पर ढेर हो गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अधिवक्ता भगवती धपोला ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें