बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के एक मैच में जोर आजम
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 10 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबला स्टेडियम ए की टीम ने जीता। प्रतियोगिता का समापन आज होगा।
भागीरथी के बागनाथ एकेडमी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। पहले मैच में स्टेडियम ए की टीम ने बागनाथ क्लब को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी। दूसरे मैच में जिम कार्बेट ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में कंट्रीवाइड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्टेडियम सी को 9-0 से पराजित किया। चौथे मैच में स्टेडियम बी ने 6-0 के बड़े अंतर से बागनाथ क्लब को हराया। निर्णायक कमल रावल और गीता रहे, संचालन एकेडमी के कोच नीरज पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रशांत पांडेय, ललित कनवाल, राजेंद्र सिंह दफौटी, कविता खेतवाल, शुभम साह आदि मौजूद रहे। संवाद