फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध सैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों को 14 से मिलेगी कैंटीन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना काल में अर्द्धसैनिक बलों की कैंटीन सुविधा बंद कर दी गई थी। अब 14 सितंबर से ग्वालदम चमोली स्थित निकटवर्ती कैंटीन को फिर से खोला जाएगा। पूर्व पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने बताया कि कैंटीन से सामान लेने के लिए हर तहसील के हिसाब से दिन तय किए गए हैं। सोमवार, मंगलवार को बागेश्वर, बृहस्पतिवार को कपकोट, शुक्रवार को गरुड़, शनिवार को कांडा, अल्मोड़ा, रविवार को चमोली के पूर्व अर्द्धसैनिकों को कैंटीन सुविधा दी जाएगी। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। कपकोटी ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है। कोरोना नियंत्रित होने पर ही कैंटीन को पूर्व की भांति खोला जाएगा। उन्होंने सभी रिटायर अर्द्धसैनिक बलों के लोगों से कैंटीन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें