कपकोट के कंट्रीवाइड स्कूल में पुरुष दिवस पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। वि?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनोज खैर ने विनोद सेमवाल को पराजित किया। डबल्स बैडमिंटन में कुंदन सिंह और शाही की जोड़ी विजयी रही। कैरम प्रतियोगिता में विशन राम विजेता, प्रताप सिंह उप विजेता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोहिनी पांडे ने सभी को बधाई दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया। गणेश कपकोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कुंदन गढ़िया, कमल किशोर, सुरेश कपकोटी, जीवन पांडे, दीप तिवारी, रश्मि मटेला, हेमा दानू, अनीता जोशी आदि थीं।