उत्तरायणी मेले के उद्घाटन समारोह में मंच पर चौबटिया रानीखेत स्थित नौ कुमाऊं रेजीमेंट और घिंघारीखाल रानीखेत स्थित 14 गढ़वाल राइफल रेजीमेंट की टीमों ने बैंड डिस्प्ले पेश किया। दानपुर की महिलाओं ने चांचरी, स्कूली बच्चों ने अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रमों का सिलसिला देर तक चलता रहा।