फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: कौसानी की सुंदरता को सराहा, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर जताई चिंता

विज्ञापन
कौसानी में पूर्व प्रधान गिरधारी लाल के परिवार के साथ विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी। फोटो: सोशल मीडिय? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कौसानी पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी बृहस्पतिवार को यहां सुबह की सैर पर थीं तो दो बातों की ओर उनका ध्यान गया। पहला हिमालय की श्रृंखलाओं में कम बर्फ और दूसरा समय से पहले खिल चुका बुरांश। इन दोनों बातों को ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ते हुए उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर हिमालय के प्रति चिंता जाहिर की। हालांकि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर वह अभिभूत दिखीं। उन्होंने कौसानी के सौंदर्य की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

एक वीडियो के माध्यम से ऋतु खंडूड़ी कौसानी की सुंदरता के बारे में लोगों को बता रही हैं। कहती हैं कि लंबे समय बाद कौसानी के प्राकृतिक नजारों को देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने समय से पहले खिले बुरांश के फूल और सामने दिख रही हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में अपेक्षा से कम बर्फ दिखने पर चिंता भी जाहिर की। वह कहती हैं, ग्लोबल वार्मिंग के कारण एक-दो महीने बाद खिलने वाला बुरांश का फूल पूरी तरह से खिल गया है, हिमालय में बर्फ कम दिख रही है, यह पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसी दौरान वह सैलानियों से एक बार कौसानी आकर यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने की अपील भी करती हैं।
कुमाऊं आकर लगा कि मैं ननिहाल में हूं
बागेश्वर। कौसानी सैर के दौरान खालूखेत निवासी पूर्व प्रधान गिरधारी लाल ने विधानसभा अध्यक्ष को पहचान लिया और अपने घर आमंत्रित किया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने पूर्व प्रधान के घर बिताए पलों की जानकारी और फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा, खालूखेत के पूर्व प्रधान गिरधारी लाल ने मुझे पहचाना और अपने घर पर बुलाया, बड़े प्रेमपूर्वक चाय पिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी विद्या देवी और दोनों पुत्रियां मोहिनी और निधि से मीठी गपशप की। परिवारजनों ने मुझे नारंगी और अखरोट भेंट किए। वास्तव में आज कुमाऊं आकर लगा कि मैं अपने ननिहाल में हूं। हमारी यही परंपरा, सभ्यता और प्रेम सदा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें