फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने थाना भोजनालयों को बनाया सामुदायिक भोजनालय

विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में असहाय लोगों को भोजन करवाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने असहाय लोगों की मदद के लिए अहम फैसला लिया है। एसपी ने जिले के सभी थानों के भोजनालयों को सामुदायिक भोजनालय बना दिया है। इनमें भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस असहाय लोगों को राशन भी बांट रही है। लॉकडाउन के समय सख्ती दिखा रही जिले की पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों के भोजनालयों में भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद इस व्यवस्था का जायजा भी ले रहीं हैं। एसपी का कहना है कि जिले में कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए थाने के भोजनालयों में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पुलिस गरीब/मजदूर/असहाय लोगों को राशन भी वितरित कर रही है। जिले के थाना क्षेत्रों में सौ से अधिक परिवारों को राशन वितरित किया गया है। थाने के भोजनालयों में सुबह 7 बजे से एक बजे तक और शाम को 7 बजे से 10 बजे तक भोजन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें