फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एसपी ने पुलिस जवानों को दी जिम की सौगात

Fri, 20 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पुलिस लाइन में नवनिर्मित जिम में कसरत करते एसपी। स्रोत-पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की पुलिस को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए लिए एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने जवानों को जिम का लाभ लेकर शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने की सलाह दी। शुक्रवार को एसपी घोड़के ने पुलिस लाइन में स्थित जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की व्यस्त दिनचर्या में स्वयं को फिट रखना एक चुनौती रहती है। जिसे पूर्ण करने के लिये जिम की स्थापना की गई है। जिम में आधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया है। जिम खुलने पर पुलिस कर्मियों ने खुशी जाहिर की है। एसपी घोड़के ने जिम में स्वयं कसरत कर कर्मियों को फिट रहने का संदेश दिया। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें