बागेश्वर के बैजनाथ थाने में एसपी के साथ हुई गोष्ठी में मौजूद स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। एसपी अमित श्रीवास्तव ने गरुड़ बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बैजनाथ थाने में क्षेत्र के लोगों के साथ हुई बैठक में एसपी ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गरुड़ बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने, बाजार में वाहनों के माध्यम से माल उतारने का समय निर्धारित करने, पॉकेट पार्किंग की व्यवस्था करने, सड़के किनारे सफेद पट्टी करने आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आम लोगों को दिए सुझाव पर विचार करते हुए एसपी ने उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा, लोनिवि एई ऋषिराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, जिला पंचायत सदस्य जीवन अल्मिया, प्रेम सिंह नेगी, महेेश बोरा आदि थे।