फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र आइसोलेशन में भर्ती तो पिता को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के असौं निवासी एक युवक को स्वास्थ्य जांच के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे जांच के लिए अस्पताल लाए पिता को जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में गया है। यह युवक मार्च के दूसरे सप्ताह लुधियाना से घर आया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर मंगलवार की शाम को उसके पिता उसे जिला अस्पताल लाए। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जिला चिकित्सालय के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि ट्रेसिंग टीम के माध्यम से प्राप्त जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवा काे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाई। उसे सांस लेने में दिक्कत है। उसमें जुकाम और बुखार के भी लक्षण मिले हैं। उन्होंने बताया कि राेगी पहले से टीबी का मरीज है, जिसके चलते भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बताया कि उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं उक्त युवक के पिता को बागेश्वर के केएमवीएन के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया है। डॉ. एजल पटेल ने बताया कि उक्त व्यक्ति को सामान्य पाया गया है। इस समय संस्थागत क्वारंटीन में 17 लोग रखे गए हैं। किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं। संवाद कालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें