बागेश्वर में विद्या भारती के संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करतीं अतिथि। संव?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित खेलकूद में सोमेश्वर संकुल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। बाड़ेछीना संकुल को दूसरा और बागेश्वर संकुल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
दो दिनी कार्यक्रम में दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। अल्मोड़ा और बागेश्वर के विभिन्न शिशु मंदिरों से 275 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। सरस्वती शिशु मंदिर खेती के प्रियांशु आर्या ने 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में पहला स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग में शिशु मंदिर कौसानी की छात्रा अनीता गढ़िया ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह के मुुख्य अतिथि विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत थे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत सिंह भंडारी ने की। वहां पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह असवाल, आलम सिंह उनियाल, कैलाश भट्ट, तारा शंकर पाठक, बालक सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।