फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए नहीं खुल सका सोमेश्वर मोटर मार्ग

विज्ञापन
बागेश्वर-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट गांव के पास हो रहा भूस्खलन। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट में पास 51 दिन पहले एक अक्तूबर को भूस्खलन हुआ था। तब से वहां कई बार मलबा हटाने के बावजूद यातायात बाधित हो रहा है। बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग भूस्खलन के बाद बंद हो गया था। इस सड़क के किनारे चौड़ी दरार पड़ी है। पहाड़ी पर बड़ी मात्रा में मलबा अटका है। इसी भूस्खलन के कारण खोली, काकड़ा, अमतौड़ा मोटर मार्ग भी एक अक्तूबर से बंद है। वहां के ग्रामीणों को दूसरे लंबे रास्ते से चलना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को सोमेश्वर जाने वाली सड़क हल्के वाहनों के लिए खोल दी गई है। गांवों में रसद आपूर्ति की जा रही है। सरकार से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़क से पूरा मलबा हटा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें