गरुड़ (बागेश्वर)। अणां, लोहारचौरा गैरलेख मोटर मार्ग में जगह-जगह पर गड्ढे होने से मार्ग में यात्रा करना जोखिम भरा है। सड़क में बने गड्ढाें को भरने लोनिवि ने 15 दिन पूर्व जो मिट्टी भरी थी वह अब कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में बह गई है। अणां, लोहारचौरा, गैरलेख मोटर मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क में बिछा डामर पूरा उखड़ गया है। सड़क में जगह-जगह कंकरीट ही नजर आ रहे हैं। कंकड़ों में आए दिन दोपहिया वाहन चालकों की बाइक रपट रही है। अणां, लोहारचौरा, गैरलेख के ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि ने दो माह पूर्व सड़क में बने गड्ढों को भरने के लिए जगह-जगह पर डामर किया था। डामर की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से पूरा डामर उखड़ गया है। लोनिवि ने 15 दिन पूर्व सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी से भरा था। बारिश से मिट्टी बह गई है।
विज्ञापन
लोहारचौरा गांव निवासी धनराज दानू, अणां गांव निवासी हरीश रावत, ठाकुर सिंह, गोकुल रावत, अणां की बीडीसी सदस्य मीना देवी ने लोनिवि से सड़क में बनें गड्ढों को शीघ्र भरने की मांग की है।