फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रेडक्राॅस ने की ग्वाड़ पजेना के आपदा प्रभावित की मदद

Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून में भारी बारिश से बेघर होने वाले लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी का अभियान जारी है। स्वयंसेवियों ने ग्वाड़ पजेना गांव के आपदा प्रभावित के घर जाकर राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन

ग्वाड़ पजेना के ग्रामीण मोहन राम पुत्र देव राम का मकान विगत दिनों हुई भारी बारिश में ध्वस्त हो गया था। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने गांव जाकर प्रभावित परिवार को कंबल, तिरपाल, बर्तन और रोजमर्रा के काम आने वाली सामग्री दी। इस दौरान कन्हैया वर्मा, जीपी कुनियाल, भरत दफौटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें