फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भी नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए लगी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। रोज दो सौ से ढाई सौ लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि अस्पताल में तक सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है। लोग झुंड में खड़े नजर आ रहे हैं। मॉस्क भी लोग नहीं पहन रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को भी मरीजों का तांता लगा रहा। करीब ढाई सौ लोग इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। इनमें अधिकांश मौसम परिवर्तन के कारण वायरल फीवर की चपेट में थे। अमूमन अस्पताल में रोज इतने ही लोग पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कतई नहीं हो रहा है। अधिकांश मरीज बगैर मॉस्क के नजर आए। यह तब है जब सारे डॉक्टर सामाजिक दूरी बनाने की सलाह लोगों को दे रहे हैं। जिला प्रशासन सामाजिक दूरी न बनाने और मॉस्क न पहनने पर कार्रवाई का एलान कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें