बागेश्वर के चौक बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद न्यूज ए?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लॉकडाउन में ढील के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं। खरीदारी के समय कुछ लोग छह फुट की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कई लोग लॉकडाउन के मानकों की अनदेखी भी करने लगे हैं। इसका पालन करवाने के लिए अल्मोड़ा की एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को धारानौला समेत अन्य बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान धारानौला में दो अनावश्यक दुकानें खुली मिली। एसडीएम और तहसीलदार संजय कोहली ने दोनों दुकानों को बंद कराया। बागेश्वर में अभी कई लोग झुंड बनाकर निकल रहे हैं। लगातार चल रहे अभियानों के बाद भी लोग जरूरी दूरी बनाए रखने के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं। इधर चंपावत और लोहाघाट बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। चंपावत से लगे रायनगर चौड़ी गांव के युवाओं ने भी गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में बेरीकेडिंग कर दी है। यहां से गांव से बाहर के व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जा रहा है। पिथौरागढ़ में टायर पंक्चर, मोबाइल और टीवी रिचार्ज की दुकानें भी खुली रही। कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग की।