कपकोट में शामा गांव उच्च हिमालयी क्षेत्रों का नजारा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम ने रविवार को अपना मिजाज बदला दिया। सुबह से हल्की बारिश के साथ ठंड शुरू हो गई। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ। ठंड से बचने के लिए लोगों ने जैकेट और स्वेटर भी निाकाल लिये। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली।