फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: बागेश्वर के 32 इंटर कॉलेज की कक्षाएं होंगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 32 इंटर कॉलेजों की कक्षाएं नए सत्र से स्मार्ट हो जाएंगी। जिला योजना से स्मार्ट क्लास के लिए 76.80 हजार की राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक विद्यालय में 2.40 लाख रुपये की राशि से स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना के तहत स्मार्ट क्लास बनाने के लिए बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 16-16 विद्यालय चयनित किए गए हैं। योजना के तहत मिली राशि की मदद से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग स्मार्ट क्लास के लिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव बोर्ड, स्पीकर और अन्य जरुरी उपकरण खरीदकर स्मार्ट क्लास का निर्माण करेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी जीएस सौन ने बताया कि स्मार्ट क्लास का संचालन होने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन और प्रीलोडेड शिक्षण सामग्री मदद से ऑफलाइन शिक्षण की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट क्लास में लगे इंटरेक्टिव बोर्ड या स्मार्ट बोर्ड की मदद से पढ़ाने में आसानी होगी और स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य भी आसान हो जाएगा।
इन इंटर कॉलेज में बनेंगी स्मार्ट क्लास
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा में स्मार्ट क्लास के लिए राबाइंका बागेश्वर, राइंका रवाईखाल, मंडलसेरा, काफलीगैर, बोहाला, असों, बागेश्वर, अमस्यारी, वज्यूला, बंतोली, गरुड़, कौसानी, सिरकोट, सलानी, मैगड़ीस्टेट और राबाइंका पाये को चुना गया है। कपकोट विधानसभा में राबाइंका कांडा, राइंका कांडा, सानिउडियार, बनलेख, बाजीरौठ, खुनौली, देवतोली, कन्यालीकोट, बदियाकोट, स्यांकोट, पोथिंग, कर्मी, सूपी, कपकौट, रातिरकेटी और बघर को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

कोट
जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा की बेहतरी के लिए हरंसभव प्रयास किया जा रहा है। जिला योजना से स्मार्ट क्लास के लिए चयनित इंटर कॉलेजों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। मार्च तक स्मार्ट क्लास बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

अनुराधा पाल, जिलाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें