फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी के होटलों-रिजॉर्ट्स से दूध-पनीर समेत छह सैंपल लैब भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। गर्मियों के सीजन में कौसानी पहुंचने वाले पर्यटकों और स्थानीय जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न होटलों और रिजॉर्ट्स में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। मंगलवार काे निरीक्षण के दौरान टीम ने होटलों की रसोइयों में साफ-सफाई की व्यवस्था जांची और वहां परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से मुआयना किया। गंदगी पाए जाने पर कई संचालकों को फटकार लगाई गई। शुद्धता की जांच के लिए टीम ने मौके से पनीर, जूस, अचार का एक और दूध, जैम के दो-दो नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि गर्मियों में फूड प्वॉजनिंग और दूषित खान-पान का खतरा सबसे अधिक रहता है। पर्यटकों और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें