बागेश्वर। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने जिला अस्पताल के केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संदेह के आधार पर छह औषधियों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विश्लेषणशाला भेजे। कर्मचारियों को दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक पूजा ने दवाइयों के क्रय बिल और स्टॉक रजिस्टर्स की जांच की। उन्होंने औषधियों को उचित तापमान पर भंडारण करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले में सरकारी और गैर सरकारी सभी औषधि वितरण केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। गुणवत्ताहीन दवाइयों के उपयोग को रोकना इसका मुख्य उद्देश्य है। संवाद