फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रोडवेज की छह बस खराब, तीन सेवाएं अब भी बाधित

Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो की छह बस लंबे समय से खराब होने से तीन रूटों पर सेवा बाधित चल रही है। रनमन में खराब हुई बस की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। संचालन के बाद से ही रोडवेज डिपो समस्याओं से जूझ रहा है। एक तरफ पुरानी बसें आए दिन खराब हो रही हैं तो दूसरी तरफ कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को भी तीन बस डिपो और तीन काठगोदाम में खराब थीं। रनमन में खराब हुई बस की मरम्मत का काम चल रहा है। बसों की कमी के कारण दिल्ली-मुनस्यारी, बागेश्वर-धरमघर और बागेश्वर-मुनस्यारी रूट पर यातायात बाधित रहा। इधर, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि रनमन में खराब बस की मरम्मत के लिए मैकेनिक भेजा गया है। अन्य बसों की मरम्मत का काम भी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें