फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत शुरू

Mon, 31 Jul 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
द्वाराहाट के विभांडेश्वर के त्रिवेणी पर पवित्र स्नान करते देवडांगर। संवाद
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी/बागेश्वर। भंतोला के गोलू देवता मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गया है। महापुराण के शुभारंभ पर महिलाओं ने फेणीनाग से मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

श्री सनातन मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत के व्यास आचार्य कौस्तुब आनंद जोशी की देखरेख में मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत का शुभारंभ किया गया। दोपहर में व्यास जोशी ने श्रीमद्भागवत का महात्म्य बताया। उन्होंने सनातन धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने का सार है। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व के लोग अंगीकार कर रहे हैं। हम लोगों को पाश्चात्य संस्कृति को अंगीकार करना तो दूर उस ओर ध्यान भी नहीं देना चाहिए। महापुराण का समापन 5 अगस्त को होगा। महायज्ञ के संचालन में क्षेत्र के लोग जुटे हुए हैं।



विभांडेश्वर में देवडांगरों ने किया पवित्र स्नान, उमड़ा आस्था का सैलाब

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सावन मास में ध्याडी और धरमगांव में आयोजित बैसी के 11 वें दिन ग्रामीण अपनी परंपरा के अनुसार देव डांगरों को स्नान कराने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिवेणी पहुंचे। उन्होंने अपने आराध्य के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने भी पवित्र स्नान किया। इसके बाद दोनों गांवों की बैसी विभांडेश्वर मंदिर पहुंची जहां जागर का आयोजन हुआ। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 21 वें दिन तक रात्रि में बैसी स्थल की धूणी में नियमित जागर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, गिरीश चौधरी, मोहन मठपाल, मुकुल चौधरी, कैलाश लाल साह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें