फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ विसर्जन के साथ हुए श्राद्ध

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू तट पर श्राद्ध करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में होने वाले श्राद्ध पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ संपन्न हो गए हैं। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर सरयू तट पर कई लोगों ने श्राद्ध और तर्पण कराए गए। अश्विन मास के सोलह श्राद्धों में पितृ विसर्जन अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। पंडित महेश चंद्र भट्ट ने बताया कि जिनको को अपने पितरों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती, वह पितृ विसर्जन अमावस्या को अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं। किन्हीं कारणों से छूट गए श्राद्ध भी इसी दिन संपन्न कराए जाते हैं। बृहस्पतिवार को सरयू तट पर अपने पितरों का श्राद्ध कराने वालों की भीड़ रही। लोगों ने सरयू के पावन जल से तर्पण और श्राद्ध कर अपने पितरों को पिंडदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें