फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मतदाताओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह 

Thu, 16 Feb 2017 12:10 AM IST
bageshwar news
विज्ञापन
गरुड़ में वोटिंग के लिए लाइन में खड़ी महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मतदान केंद्रों के आसपास जहां युवाओं की कमी दिखी वहीं महिलाओं में मतदान के प्रति कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखने में आया।  
विज्ञापन

बागेश्वर विधान सभा सुरक्षित सीट में 53816 महिला और  55883 पुरुष मतदाता मतदाता हैं।18-25 वर्ष के युवा मतदाताओं में से मात्र 25 फीसदी युवा मतदाता घर पर थे।  मतदान में महिला मतदाताओं की दिलचस्पी इसबार कुछ ज्यादा दिखी। विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गरुड़ पूर्वी मतदान केंद्र में कुल 1025 मतदाता है। जिसमें से अपराह्न 2 बजे तक 304 महिलाओं और 245 पुरुष  वोट दे चुके थे। प्राथमिक नौघर के मतदान केंद्र में कुल 1031  मतदाता हैं। दो बजे तक 460 लोगों मतदान किया।  जिसमें से 255 महिलाओं और 205 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया था। विधान सभा क्षेत्र के अन्य मतदान केंद्रों में महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले हेम चंद्र जोशी निवासी लालपुल, रोहित नेगी निवासी सिल्ली,  सुनील दुबे निवासी लालपुल, मुन्ना सिंह किरमोलिया निवासी अणां का कहना है कि हमने विकास के नाम पर वोट  दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें