फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिव मंदिर के साधु का दिल का दौरा पड़ने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के छानी स्थित शिव मंदिर में रह रहे गणेश गिरी उर्फ कान्हा बाबा (56) मूल निवासी लोहाना का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। मंदिर परिसर में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों और ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है। बाबा के निधन पर लोहाना और छानी क्षेत्र के ग्रामीणों ने गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें