फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर गंगा को शिक्षा रत्न सम्मान

Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
​शिक्षक गंगा सिंह बसेड़ा।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील के जगथाना निवासी गंगा सिंह बसेड़ा को उत्तर प्रदेश के कालंदी प्रकाशन ने शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा सिंह बसेड़ा वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पांच पुस्तकों के लिए चेप्टर लिखे हैं। उनके तीन शोधपत्र राष्ट्रीय जर्नल पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। विगत दिनों कालंदी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित कुमार दुबे ने उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया। बसेड़ा को सम्मान मिलने पर कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें