फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिंडारी बुग्याल में भेड़ प्रजनन केंद्र कर्मी की तबियत बिगड़ी

Mon, 31 Jul 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भेड़ प्रजनन केंद्र शामा से भेड़ों के साथ पिंडारी ग्लेशियर गए केंद्र के एक कर्मचारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। डीएम अनुराधा पाल के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आपदा प्रबंधन, राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम पिंडारी बुग्याल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शनिवार रात 9:35 बजे प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत ने पिंडारी बुग्याल में भेड़ प्रजनन केंद्र शामा के कर्मचारी अनिल कुमार (40) का स्वास्थ्य अचानक खराब होने की जानकारी दी। बीमार कर्मचारी को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया। रविवार सुबह डीएम अनुराधा पाल के निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पशुपालन टीम के साथ ही राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम आवश्यक उपकरण, सेटेलाइट फोन, दवा, खाद्यान्न के साथ पिंडारी बुग्याल रवाना कर दी गई। टीम के रविवार देर शाम पिंडारी बुग्याल पहुंचने की संभावना है।




हर साल पिंडारी बुग्याल ले जाई जाती हैं भेड़ें

बागेश्वर। भेड़ प्रजनन केंद्र शामा के साथ ही भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र कर्मी के कर्मचारी और स्थानीय भेड़ पालक हर साल गर्मियों में (मई-जून) में भेड़ों को चराने के लिए हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में ले जाते हैं। भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र शामा प्रभारी डॉ. पूजा जोशी ने बताया कि इस बार 257 भेड़ों के साथ चार कर्मचारी पिंडारी बुग्याल गए हैं। यह लोग सितंबर मध्य के बाद वापस लौटेंगे। वहीं भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र कर्मी के प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि प्रक्षेत्र से इस बार तीन सौ भेड़ों के साथ कर्मचारी पिंडारी बुग्याल गए हैं। शीतकाल में वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें