फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में 55.71 करोड़ की लागत से होगा सात सड़कों का निर्माण

Wed, 03 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के सात मोटर मार्गों का इस साल निर्माण किया जाएगा। 55,71,30,000 की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण के बाद 29 गांवों की करीब 10 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग उठा रहे थे। इन स्वीकृत सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई विभाग कराएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 6.50 किमी लंबी चीराबगड़-पोथिंग मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 9,52,63,000 रुपये, 10.20 किमी लंबी भयूं-गुलेर सड़क के लिए 8,39,27,000 रुपये, 6.90 किमी लंबे बागेश्वर-कपकोट-पोलिंग से हरसीला मोटर मार्ग के लिए 7,44,64,000 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इसी तरह भयूं-गडेरा के किमी 06 से 17 के बीच (11 किमी) में अपग्रेडेशन कार्य के लिए 12,00,54,000 रुपये, खड़लेख-भनार मोटर मार्ग किमी 08 से 15 (6.71 किमी) के लिए 6,45,94,000 रुपये, सात किमी लंबे बागेश्वर-कपकोट-तेजम मोटर मार्ग से पाकड़ मोटर मार्ग के लिए 6,72,99,000 रुपये और 5.50 किमी लंबे धरमघर-सनगाड़ मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 5,15,29,000 रुपये स्वीकृत हुए हैैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अंबरीश रावत ने बताया कि बागेश्वर-कपकोट-पोलिंग से हरसीला, खड़लेख-भनार, कपकोट-तेजम से पाकड़ मोटर मार्ग और धरमघर-सनगाड़ के लिए बजट मिल गया है। इन सड़कों के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया शुुरू कराई जाएगी। अन्य तीन सड़कों के लिए भी बजट उपलब्ध होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस साल सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें