फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानी-ल्वेशाल में सातूं-आठूं पर्व शुरू

Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कौसानी के छानी ल्वेशाल में मूर्ति निर्माण करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छानी-ल्वेशाल ग्राम में सातूं-आठूं पर्व शुरू हो गया है। यहां  विधि विधान से गौरा महेश्वर की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।  देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को वरदान दिए। इस मौके पर लोगों से पर्व को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। बुधवार को मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के साथ ही गौरा महेश्वर की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है। गांव में भजनों का गायन चल रहा है। ग्राम प्रधान हरीश राम, चंदन सिंह, हीरा सिंह, जगदीश सिंह, कुंदन सिंह और पान सिंह आदि ने बताया रात्रि जागरण 27 जबकि भंडारा 28 अगस्त को होगा। उन्होंने सभी से भंडारे में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें