फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक, हल्दी बीज के लिए लग रही किसानों की भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर में हल्दी, अदरख के बीज के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। लॉकडाउन में ढील की अवधि में उद्यान विभाग किसानों को हल्दी, अदरक का बीज दिला रहा है। इस कारण विभागीय कार्यालयों पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी भीड़ रही। लोग सुबह सात बजे से ही उद्यान विभाग के कार्यालय कठायतबाड़ा में बीज के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे तक किसानों को बीज बांटा गया। जिले को 73 क्विंटल हल्दी और 142 किलो अदरक का बीज आवंटित हुआ है। प्रति किसान 20 किलो अदरक और 10 किलो हल्दी का बीज दिया जाना था लेकिन स्टॉक कम होने के कारण 15 किलो अदरक और सात किलो हल्दी का बीज दिया जा रहा है। हल्दी 15 और अदरक का रेट 50 रुपये किलो है। कांडा समेत काफलीगैर, कपकोट, शामा, कर्मी, गरुड़, कौसानी, पिंगलों, वज्यूला में भी किसानों को यह बीज बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें