बागेश्वर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस समिति ने नगर में जागरूकता अभियान चलाया। समिति के कलाकारों ने चौक बाजार में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया। चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, सदस्य आरपी कांडपाल ने लोगों को तंबाकू के सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई। संवाद