फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी पहुंची नशा छोड़ो समाज सुधारो साइकिल रैली

विज्ञापन
कौसानी पहुंची साइकिल रैली। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा/कौसानी (बागेश्वर)। समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से बुरांश रिट्रीट की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली अल्मोड़ा से रवाना होकर कौसानी पहुंची। रैली में 20 युवा और पांच एसडीआरएफ के जवान शिरकत कर रहे हैं। मंगलवार को रैली कौसानी से अल्मोड़ा लौटेगी
विज्ञापन

अल्मोड़ा के चौघानपाटा से साइकिल रैली सुबह रवाना हुई। करीब 50 किमी के सफर के दौरान साइकिल सवारों ने जगह-जगह पर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। आयोजक थ्रीश कपूर ने कहा कि समाज में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। स्कूल पढ़ने वाले किशोर भी शराब, चरस, स्मैक का नशा कर रहे हैं।
किशोर और युवा नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहे हैं। जिस गति से नशा समाज में बढ़ रहा है, उससे युवा और देश का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से समाज को मुक्त करने की मंशा के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। अल्मोड़ा से कौसानी के बीच करीब 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कौसानी बाजार में भी साइकिल रैली के माध्यम से व्यापारियों और लोगों से नशामुक्त समाज की मुहिम से जुड़ने की अपील की गई। वहां पर योगीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें