दोफाड़ में गौरा महेश्वर की मूर्तियों को विसर्जित करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट और नंदा देवी मंदिर दोफाड़ में आयोजित सातूं आठूं का लोकपर्व गौरा महेश्वर की मूर्ति के विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया है।
इससे पहले महिलाओं ने गौरा महेश्वर की मूर्तियों की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी देवताओं के मनभावन भजनों में महिलाएं जमकर थिरकी। उन्होंने गौरा महेश्वर की मूर्तियों को पवित्र जलाशयों में विसर्जित कर दिया। दोफाड़ में मोहनी कालाकोटी, प्रेेमा कालाकोटी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, साबुली, कमला, दीपा, यशोदा, हरीश कालाकोटी और गोविंद सिंह आदि शामिल थी।