फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम ग्रुप और युवक मंगल दल रहे प्रथम

विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर ब्लाक सभागार बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पर युवा कल्याण विभाग ने युवा महोत्सव का आयोजन किया। इसमें सक्षम ग्रुप और युवक मंगल दल पोखरी ने बाजी मारी। विकासखंड सभागार में हुए कार्यक्रमों में लोकनृत्य, एकांकी, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें प्रतिभागियों ने दर्शकों का खूब मन मोहा। लोकगीत में सक्षम ग्रुप, लोकनृत्य में युवक मंगल दल पोखरी, एकांकी में फाल्गुन ग्रुप प्रथम रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि बीडीओ आलोक भंडारी, विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रवींद्र हरडिय़ा, नीमा वर्मा, कैलाश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें