गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार में हुई कार दुर्घटना वाले स्थान पर सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा। तहसीलदार निशा रानी ने लोनिवि के एई गोविंद नाथ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर पैरापिट और रेलिंग बनाने को कहा। रविवार को गरुड़ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार लाल पुल के पैदल रास्ते पर गिर गई थी। सड़क पर ढलान होने और हैंड ब्रेक नहीं लगे होने से हादसा हुआ। घटना के समय वाहन के भीतर चालक के नहीं होने से बड़ा हादसा बच गया। हालांकि वाहन की चपेट में आने से दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोमवार को तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान लोनिवि को दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा के कार्य करवाने को कहा। लोनिवि के सहायक अभियंता ने बताया कि जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वहां पर पैरापिट लगाने के लिए स्पेस कम है। दो सप्ताह के भीतर एच रेलिंग लगाई जाएंगी।