फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा

Sat, 24 Oct 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में यात्रा के लिए रवाना होती छड़ी यात्रा।
विज्ञापन
बागेश्वर। देवभूमि की धार्मिक परंपराओं और आस्था का संदेश लेकर निकली श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा नगर में पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद विधि-विधान से छड़ी का पूजन किया गया। पवित्र छड़ी यात्रा महामंडलेश्वर विजेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व और अध्यक्षता में निकाली जा रही है। जिले में यात्रा की व्यवस्थाओं और देखरेख की जिम्मेदारी जूना अखाड़े के छड़ी महंत पुष्कर गिरि ने संभाली। पवित्र छड़ी पूजन के बाद डीएफओ की मौजूदगी में यात्रा को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। पूजन के बाद यात्रा गरुड़, बैजनाथ और कौसानी होते हुए रानीखेत-अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गई। छड़ी पूजन में महंत आकाश गिरि, महंत शंकर गिरि, राहुल गिरि, हरि गिरि, गोपाल गिरि, रणधीर महाराज, सुंदर गिरि, रुद्रनाथ गिरि, विक्रम गिरि महाराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें