बागेश्वर। उत्तराखंड शासन ने बागेश्वर नगरपालिका में दो और कपकोट नगर पंचायत में एक सभासद मनोनीत किया है। शासन से जारी सूची के अनुसार बागेश्वर के नारायणदेव वार्ड निवासी मोहन उप्रेती, चंडिका वार्ड के नुमाइशखेत निवासी मुन्ना पांडे और कपकोट के बमसेरा ऐठाण निवासी दयाल सिंह ऐठानी को सभासद मनोनीत किया है। तीनों लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। उप्रेती, पांडे और ऐठानी के सभासद मनोनीत होने पर भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रकाश लाल साह समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर उन्हें बधाई दी है।