फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के रोमित ने भी मारा मैदान 390वीं रैंक की हासिल

Wed, 17 Apr 2024 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
रोमित को मिठाई ​खिलाते पिता और मां। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर /टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन

फार्मेसी अधिकारी महेश भट्ट के बेटे रोमित भट्ट ने 390वीं रैंक हासिल की है। उप जिला अस्पताल परिसर स्थित आवास में परिजनों ने रोमित को मिठाई खिलाई। रोमित ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है। रोमित के पिता महेश भट्ट ने बताया कि वे मूल रूप से ग्राम गरसेर, गरुड़ बैजनाथ, जिला बागेश्वर के निवासी हैं। रोमित ने प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर से हासिल करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में बीए ऑनर्स किया। रोमित की मां प्रतिमा देवी गृहिणी है। उनके दो बच्चों में बड़ी बेटी गरिमा एमएससी कर रही है।


Iसफलता का मूल मंत्र:
I
I-लगातार अध्ययन से सफलता मिली। मन को स्थिर कर पढ़ाई काम आई।I
I-सात से आठ घंटे की सेल्फ स्टडी कामयाबी का आधार बनी। सामग्री का रिवीजन काम आयाI
I-अमर उजाला लगातार पढ़ता रहा। इससे इंटरव्यू में उत्तराखंड के विषय पर पूछे गए सवालों का उत्तर देने में आसानी हुई।I



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें