बागेश्वर। रोडवेज की पुरानी बसें आए दिन यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही हैं। एक बार फिर एक बस के रास्ते में खराब हो गई। डिपो से निकलकर बस एक किमी भी नहीं गई थी, कि बस के चक्के रुक गए। डिपो में खड़ी दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
रोडवेज डिपो की दिल्ली-मुनस्यारी बस बागेश्वर से दिल्ली जानी थी। बस को डिपो से स्टेशन पहुंचकर नंबर पर लगना था।
करीब 11:30 बजे बस डिपो से स्टेशन के लिए चली, लेकिन तहसील के पास खराब हो गई। इस बस में सात-आठ यात्री सवार थे। बस के खराब होने की सूचना चालक ने डिपो में दी। डिपो में खड़ी दूसरी बस को मौके पर भेजा गया जिसके बाद दूसरी बस स्टेशन में जाकर नंबर पर लगी और यात्रियों काे लेकर दिल्ली के लए रवाना हुई।
कार्यशाला इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि बस स्टेशन पहुंचने से पहले ही खराब हो गई थी। गेयर बॉक्स में खराबी आने के कारण दूसरी बस को भेजा गया।